गाजियाबाद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दहेज उत्पीड़न से जुड़े धारा 498 के मुकदमे की जांच के दौरान आरोपी पक्ष से पैसे वसूलने के आरोप में उप निरीक्षक प्रिया सिंह और दीवान शाहिद को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के मुताबिक, विवेचना के दौरान आरोपी को राहत देने और केस कमजोर करने के नाम पर पहले मोटी रकम मांगी गई। बातचीत के बाद मामला ₹50 हजार में तय हुआ। पीड़ित ने साहस दिखाते हुए इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से कर दी।
शिकायत के आधार पर टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। बरामद राशि को जब्त कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group