मुजफ्फरनगर में कोतवाली नगर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी में लिप्त एक गिरोह पर शिकंजा कस दिया। शेरपुर–बामनहेड़ी मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध ऑल्टो कार दिखाई दी। चेकिंग की कोशिश होते ही कार सवार तीन युवक पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और चेतावनी देने के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपी घायल होकर काबू कर लिए गए, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हकीकत और नजाकत, दोनों पुत्र मौसम अली, निवासी शेरपुर, के रूप में हुई है। पुलिस ने कार से 50 किलो गौमांस, गोवंशीय अवशेष, गोकशी के औज़ार, दो तमंचे, और डीएल-05 सीसी 9969 नंबर की कार बरामद की।
घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरी घटना की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group