
मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के इकला रसूलपुर गाँव में एक प्रेम प्रसंग का अनोखा अंत देखने को मिला, जहाँ ग्रामीणों की मौजूदगी में देर रात ही एक प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया। मामला उस समय सामने आया जब युवक अलफाज अपनी प्रेमिका मुंतहा परवीन से मिलने उसके घर के पास पहुँचा।
ग्रामीणों ने दोनों को साथ देखा तो तुरंत परिवार को सूचना दी। थोड़ी ही देर में युवती के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुँच गए। पूछताछ में यह साफ हो गया कि अलफाज और मुंतहा पिछले काफी समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करने के इच्छुक थे।
तनाव बढ़ने से पहले ग्रामीणों ने माहौल संभालते हुए दोनों परिवारों को बैठाकर बातचीत कराई। सहमति बनने पर उसी रात गाँव में काज़ी को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद मुंतहा के परिवार ने रस्म के अनुसार दूल्हे अलफाज को 50 हजार रुपये भेंट किए और बेटी की विदाई कर दी।
