मुजफ्फरनगर के  चरथावल क्षेत्र के कई गांवों में जंगली जानवर तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से खेतों और आबादी के आस-पास पंजों के निशान मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह किसी तेंदुए की गतिविधि हो सकती है। सबसे अधिक असर बिरालसी, रोनी-हरजीपुर, गुनियाजुड्डी और पिलखनी गांवों में देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही खेतों की ओर जाना खतरे से खाली नहीं रहा। कई किसानों ने पशुओं को खुले में छोड़ना भी बंद कर दिया है। बच्चों और महिलाओं को रात के समय बाहर निकलने से रोका जा रहा है।

सूचना मिलने पर किसान संगठनों के पदाधिकारी गांवों में पहुंचे और उन्होंने ड्रोन कैमरों की मदद से खेतों और जंगल के आसपास निगरानी शुरू कराई। किसानों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द जंगली जानवर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group