इटावा। चलती ट्रेन में हुई एक संदिग्ध घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार रात पटना–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहीं 32 वर्षीय आरती यादव, जो एक नौसेना अधिकारी की पत्नी थीं, का शव ट्रैक के किनारे मिला। परिजनों का आरोप है कि टिकट विवाद के दौरान टीटीई के साथ बहस हुई, जिसके तुरंत बाद आरती ट्रेन से गिर गईं और उनकी मौत हो गई।
आरती गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गई थीं, जिसके बाद टीटीई ने उनसे टिकट को लेकर पूछताछ की। बहस बढ़ने पर स्थिति बिगड़ गई और आरती अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़ीं। घटना के बाद मिला मोबाइल और पर्स अलग-अलग स्थानों पर पाए जाने से परिजनों ने इसे संयोग नहीं, बल्कि गंभीर घटनाक्रम बताया है।
सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरती के पिता की तहरीर पर टीटीई के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई है। पुलिस यात्रियों के बयान, डिब्बे के सीसीटीवी और घटनास्थल के सबूतों की जांच कर रही है। मामला अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सवाल कई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group