छपरा | बिहार। सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित अंबिका कॉलोनी में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि चार लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार परिवार के आठ सदस्य एक ही कमरे में अंगीठी जला कर सो गए। कमरे के बंद होने के कारण धुआँ अंदर जमा हो गया। सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने शंका के आधार पर दरवाजा तोड़ा, जहाँ सभी लोग अचेत अवस्था में मिले। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने जांच में बताया कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने से मौत हुई। मृतकों में कमलावती देवी (70), तेजान्श कुमार (3), आद्या कुमारी (7 माह) और गुड़िया कुमारी (9) शामिल हैं।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group