लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। राज्य की 11,350 ग्राम पंचायतों में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मजबूत प्लेटफॉर्म दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू की गई इस योजना के तहत गांवों में ऐसे अध्ययन केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां IAS, PCS, SSC, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी तैयारी उपलब्ध होगी। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी पर करीब ₹4 लाख खर्च होंगे, जिसमें अध्ययन सामग्री, कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट सुविधा और फर्नीचर शामिल है।

छात्रों को यहां डिजिटल किताबें, रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर, ऑडियो कंटेंट, मॉक टेस्ट और अभ्यास प्रश्न उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार लगभग 20,000 डिजिटल शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

इन केंद्रों का प्रबंधन स्थानीय पंचायत स्तर पर किया जाएगा, जबकि जिला प्रशासन नियमित निरीक्षण करेगा। पहले चरण में 35 जिलों की ग्राम पंचायतों को योजना में शामिल किया गया है, जिनमें लखनऊ, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, बहराइच, गाजियाबाद, रायबरेली और शामली प्रमुख हैं।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह पहल ग्रामीण युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगी और डिजिटल इंडिया मिशन को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group