हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस थाने के अंदर ही पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना पाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। किसी मामले को लेकर महिला थाने में मौजूद थी, तभी उसका पति वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान अचानक गुस्से में आए आरोपी ने तमंचा निकालकर महिला पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी हथियार के साथ थाने तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group