नई दिल्ली। लाल किला के पास हुए धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम अचानक एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने धमाके में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की विस्तृत जानकारी ली।प्रधानमंत्री ने घायलों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि “जो लोग इस नृशंस वारदात के पीछे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।”पीएम मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हमले के पूरे षड्यंत्र का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।अस्पताल से निकलते समय प्रधानमंत्री ने घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि केंद्र सरकार हर ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराएगी।

