
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आगामी दिसंबर महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से चर्चा में चल रहे 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार जल्द ही अपना स्पष्ट रुख पेश करने वाली है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में वित्त मंत्रालय लोकसभा के समक्ष यह बताएगा कि वेतन आयोग में कौन-कौन से बदलाव संभव हैं।
कर्मचारियों के बीच सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या महंगाई भत्ता (DA) को मूल वेतन (Basic Pay) में शामिल किया जाएगा? कर्मचारियों और पेंशनरों का मानना है कि यदि DA को बेसिक पे में जोड़ा जाता है, तो न सिर्फ उनकी मासिक आय बढ़ेगी, बल्कि भविष्य की पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य लाभ भी अधिक होंगे।
संसद में पूछे गए सवालों के बाद सरकार ने संकेत दिया है कि 8वें वेतन आयोग के लिए “Terms of Reference” तैयार कर लिए गए हैं और इस पर समीक्षा जारी है। हालांकि, किसी भी निर्णय की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
अब कर्मचारी समुदाय की नजरें दिसंबर में आने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि नए वेतन आयोग में कर्मचारियों के हित में कितने बड़े बदलाव किए जाएंगे।
