केंद्र सरकार ने देशभर में श्रमिकों से जुड़े चार नए श्रम कोड लागू कर दिए हैं, जिससे श्रम व्यवस्था में लंबे समय से लंबित सुधार अब वास्तविक रूप ले चुके हैं। इन कोडों—वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संहिता—को लागू होते ही 29 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत सभी श्रमिकों को न्यूनतम वेतन की कानूनी गारंटी, हर कर्मचारी को नियुक्ति पत्र, कार्यस्थान पर सुरक्षा मानकों का पालन, तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी। पहली बार गिग-वर्कर्स, प्लेटफॉर्म वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा ढांचे में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group