हरियाणा के नूंह जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान तावड़ू उपमंडल के खरखड़ी गांव निवासी वकील रिजवान को संदिग्ध विदेशी संपर्कों के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन से ऐसे चैट, कॉल रिकॉर्ड और ऑनलाइन लेन-देन सामने आए हैं, जिनको देखते हुए एजेंसियों ने शक जाहिर किया है कि वह देश-विरोधी तत्वों से जुड़ा हो सकता है। डिजिटल फॉरेंसिक टीम फिलहाल सभी डेटा की गहराई से जांच कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, कुछ कॉल विदेशी नंबरों पर किए जाने और संदिग्ध सोशल मीडिया चैट्स मिलने से सवाल उठे, जिसके बाद कार्रवाई की गई। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यह व्यक्तिगत बातचीत थी या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा।
इधर, रिजवान के परिवार ने गिरफ्तारी को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि उनके कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं और पारिवारिक बातचीत को जासूसी गतिविधि बताना अनुचित है। परिवार ने कहा कि रिजवान कानून का पालन करने वाला व्यक्ति है और बिना ठोस सबूत के उसे आरोपों में घसीटा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group