लखनऊ | योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सेवानिवृत्त डीजीपी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) का नया अध्यक्ष बनाया है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उनका कार्यकाल तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस के शीर्ष पद पर रहते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधारों के लिए पहचाने जाते रहे हैं। अब उन्हें शिक्षा विभाग से जुड़ी भर्ती व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रदेश में स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया का संचालन करता है। पिछले कुछ समय से आयोग की भर्ती प्रक्रियाएं विभिन्न कारणों से प्रभावित रही हैं। ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि प्रशांत कुमार के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया को गति मिलेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार का फोकस आयोग की कार्यप्रणाली को समयबद्ध और निष्पक्ष बनाना है, ताकि अभ्यर्थियों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group