गुरुग्राम। मानेसर इलाके में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे ऑनर किलिंग करार दिया है। इस जघन्य हत्याकांड में मृतका का सगा भाई और उसका करीबी दोस्त शामिल पाए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक मृतका सुशीला (19) अपने प्रेम संबंधों को लेकर परिवार से टकराव में थी। भाई रविन्द्र को बहन का यह रिश्ता मंजूर नहीं था। पहले उसे गांव ले जाकर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह दोबारा गुरुग्राम लौट आई और शादी की जिद पर अड़ी रही, तो हत्या की साजिश रच दी गई।
10 दिसंबर को आरोपी दोस्त पुष्पेंद्र ने युवती को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को पहचान छिपाने की नीयत से झुग्गी में डाल दिया गया।
13 दिसंबर को शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने कलाई पर लिखे नाम, मोबाइल डाटा और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर मामले को सुलझाया। 20 दिसंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group