मुजफ्फरनगर, 24 दिसंबर 2025। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने की।
बैठक में बताया गया कि जनपद में 21.12 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 17.67 लाख से ज्यादा फार्म डिजिटाइज हो चुके हैं। सत्यापन के दौरान हजारों मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटाइजेशन के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सत्यापन की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए बैठकों के कार्यवृत्त, मृतक मतदाताओं के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, मैपिंग सुधार और एएसडीडी विसंगतियों को समय रहते दुरुस्त करने पर जोर दिया। बैठक के बाद मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद कर कार्यों की गहन समीक्षा की गई। संतोषजनक कार्य के लिए कई बीएलओ की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group