मुज़फ्फरनगर/मेरठ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में वायु प्रदूषण भयावह स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुज़फ्फरनगर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जबकि मेरठ भी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।
हवा में घुले प्रदूषक कणों के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रशासन ने प्रदूषण कम करने के लिए निर्माण कार्यों पर नियंत्रण और खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group