मुज़फ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब चार बच्चों का पिता शहज़ाद करीब एक साल बाद अपनी कथित प्रेमिका के साथ गांव लौट आया। घर पहुंचते ही उसका अपनी पत्नी नाज़रीन से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहज़ाद कुछ लोगों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर आया था। घर में घुसते ही उसने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बच्चों के सामने ही धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिससे महिला को चोटें आईं। आरोपी ने पत्नी और बच्चों को घर छोड़ देने की धमकी भी दी।
शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने साथियों सहित फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और बच्चे भयभीत बताए जा रहे हैं।
पीड़िता नाज़रीन ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर पति शहज़ाद और उसके साथ आए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ग्रामीणों ने परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से मदद की मांग की
