पंजाब के फिरोजपुर जिले में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में आरएसएस से जुड़े 40 वर्षीय कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वे अपने घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
स्थानीय लोगों के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल नवीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए कई टीमें गठित कर दी हैं और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
नवीन अरोड़ा स्थानीय स्तर पर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे और उनके परिवार का आरएसएस से पुराना जुड़ाव रहा है। उनकी मौत से परिवार और शहर के लोगों में गहरा रोष व भय का माहौल है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group