बरेली। शहर के सूफी टोला इलाके में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने दो मैरिज हॉल को अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दायरे में आए एवान-ए-फरहत और गुड मैरिज हॉल को समाजवादी पार्टी से जुड़े सरफ़राज और उनके परिवार के नाम पर बताया जाता है, जिसकी वजह से घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है
अधिकारियों के अनुसार इन दोनों भवनों का निर्माण न तो स्वीकृत नक्शे पर आधारित था और न ही प्राधिकरण से कोई अनुमति ली गई थी। टीम सुबह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पहले मुख्य द्वार तोड़कर संरचना गिराने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान सरफ़राज के परिवार की महिलाएँ और रिश्तेदार हॉल के बाहर सड़क पर बैठकर विरोध करते नजर आए। हालांकि पुलिस ने उन्हें सुरक्षित दूरी पर हटाकर स्थिति नियंत्रित की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group