ढाका / नरसिंदी / नई दिल्ली। बांग्लादेश के नरसिंदी ज़िले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ चारसिंदुर बाज़ार स्थित किराना दुकान संचालक मणि चक्रवर्ती पर सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के समय दुकान पर सामान्य कारोबार जारी था। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बाज़ार क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और कई दुकानदारों ने समय से पहले शटर बंद कर दिया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मृतक लंबे समय से क्षेत्र में व्यापार कर रहे थे और उनकी किसी से खुली रंजिश की जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस ने मामले को सेंसिटिव केटेगरी में लेते हुए फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी सेल को जांच में लगाया है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि हत्या के पीछे आपराधिक, व्यक्तिगत विवाद अथवा अन्य कोणों को खारिज नहीं किया जा सकता।
घटना के बाद अल्पसंख्यक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से सुरक्षा उपाय कड़े करने और प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group