मुंबई में आयोजित हुए ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में अभिनेता गौरव खन्ना ने शानदार जीत दर्ज करते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शो के होस्ट सलमान खान ने देर रात विजेता की घोषणा की। फाइनल मुकाबला गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच रहा, जिसमें दर्शकों के भारी समर्थन के चलते गौरव ने बाज़ी मार ली। जीत के साथ उन्हें 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी प्रदान की गई।
पूरे सीजन के दौरान गौरव खन्ना ने अपने शांत स्वभाव, समझदारी भरे फैसलों और मजबूत रणनीति से दर्शकों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर उनकी जीत को लेकर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। हालांकि कुछ दर्शकों ने उनके जीतने को लेकर सवाल भी उठाए हैं, लेकिन ज्यादातर फैंस ने उन्हें ‘डिजर्विंग विनर’ बताया है। शो के अन्य फाइनलिस्टों ने भी गौरव को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group