सहारनपुर में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शहर के सदर बाजार क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक बुज़ुर्ग महिला से हुए कुंडल छीनने की मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लगातार दबाव में काम कर रही पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की बाइक पर दिल्ली रोड की ओर जा रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम उर्फ छोटू और ऋषभ उर्फ डिस्को नाम के दोनों युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से वृद्धा के छीने गए कुंडल, दो चोरी की मोटरसाइकिलें, साथ ही एक देशी तमंचा और एक चाकू भी बरामद किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी व झपटमारी की कई वारदातों में शामिल रहे हैं और पुलिस को उनकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group