मुजफ्फरनगर, शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जी.डी.एक्स. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड और भारतीय स्किल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज बुढ़ाना के राजकीय इंटर कॉलेज, गढ़ी शेखावतपुर में सुरक्षा सैनिक भर्ती शिविर आयोजित किया गया।
डिप्टी कमांडेंट रामकिशन सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में कुल 20 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 13 युवाओं को चयनित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आगे नोएडा में 20 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भर्ती कार्यक्रम के अगले चरण के तहत कल, 21 नवंबर, को कल्याणकारी इंटर कॉलेज, बघरा में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

