बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल बुलंदशहर एनएच गैंगरेप प्रकरण में शुक्रवार को बड़ा मोड़ आया। विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म और डकैती के आरोप में पांच अभियुक्तों को दोषी घोषित कर दिया।
यह मामला वर्ष 2016 का है, जब हाईवे पर सफर कर रहे एक परिवार को हथियारों के बल पर रोका गया। आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर पहले लूटपाट की और फिर महिला व उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसने आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य अदालत में पेश किए। ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि शेष पांच पर मुकदमा जारी रहा।
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अपराध अत्यंत जघन्य है और समाज पर गहरा प्रभाव डालता है। अब सभी की निगाहें 22 दिसंबर पर टिकी हैं, जब दोषियों को मिलने वाली सजा का ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group