महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ चिकित्सा कर्मियों को भी चौंका दिया। ग्राम बरगदवा निवासी राधा देवी (26) पत्नी रमेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई में धड़ से जुड़े जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
डिलीवरी के समय मौजूद चिकित्सक डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि यह एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति है, जिसे मेडिकल भाषा में कंजॉइंड ट्विन्स कहा जाता है। दोनों बच्चों का ऊपरी धड़ आपस में जुड़ा हुआ है, जबकि अन्य अंग सामान्य प्रतीत हो रहे हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजलि सिंह के अनुसार जन्म के तुरंत बाद बच्चों और मां को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अल्ट्रासाउंड और अन्य मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की उपचार योजना बनाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज या लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया जा सकता है।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे ईश्वर का करिश्मा मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group