मुजफ्फरनगर। आगामी क्रिसमस पर्व के मद्देनज़र आमजन को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में प्रवर्तन अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ एवं मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।
सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में 23 दिसंबर 2025 को टीम ने शहर की प्रमुख बेकरी दुकानों का निरीक्षण किया। ए टू जेड रोड स्थित मैसर्स तुषार बेकर्स से पाइनएप्पल केक, पटेल नगर नई मंडी स्थित मैसर्स बेकर्स बैक से रेड वेलवेट केक तथा गांधी कॉलोनी स्थित मैसर्स गुड लाइफ बेकरी से पाइनएप्पल स्ट्रॉबेरी केक व रेड वेलवेट केक के नमूने लिए गए।
कुल चार नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, वैभव शर्मा, पूनम कुमारी, सुनील कुमार एवं विशाल चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group