मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती जब समाज की नजरों में आई, तो उसका अंजाम बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला में हिंसक झड़प के रूप में सामने आया। यहां इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में आए एक युवक और युवती को ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी-डंडों से पीट दिया। इस घटना में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार राहुल पुत्र सुभाष, निवासी उकावली, थाना बुढ़ाना, और पूजा पुत्री राजेश, निवासी जौला, पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर रहे थे। शनिवार को पूजा ने राहुल को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। राहुल अपने दो साथियों के साथ गांव पहुंचा, तभी पूजा के परिजनों को इसकी भनक लग गई।
आरोप है कि परिजनों ने गांव के अन्य लोगों को बुला लिया और दोनों को पकड़कर घर के अंदर ले जाकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
राहुल पक्ष का आरोप है कि उसे साजिश के तहत बुलाया गया, जबकि पूजा के परिजन युवक पर गलत नीयत से मिलने का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी बुढ़ाना ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group