मुज़फ्फरनगर जनपद के जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने को लेकर विशेष जन-जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के निर्देशन, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण के सहयोग तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को योजना के लाभ बताते हुए कहा कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड से बुजुर्गों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार, जांच और दवाइयों की सुविधा मिलती है। जिला समन्वयक डॉ. आकाश त्यागी ने पात्रता व दस्तावेजों की जानकारी दी। जिला शिकायत निवारण अधिकारी शोज़ब जैदी ने समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। शिविर में मौके पर ही कई बुजुर्गों के कार्ड बनाए गए। प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया ने अतिथियों का सम्मान कर कार्यक्रम को समाज के लिए उपयोगी बताया।
