मुज़फ्फरनगर / सिखेड़ा, 4 जनवरी। थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा ग्राम सिखेड़ा में मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं एवं साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को पुलिस सेवाओं, शिकायत प्रणाली तथा हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक विवेक कुमार एवं महिला आरक्षी 1143 राखी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति अभियान तथा नशा-मुक्ति जागरूकता के अंतर्गत सामाजिक सहभागिता पर बल दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बढ़ते ऑनलाइन ठगी तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए संदिग्ध कॉल, लिंक एवं वित्तीय लेन-देन से सतर्क रहने की अपील की। महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता, 112 आपातकालीन सेवा, 102 व 108 एम्बुलेंस तथा 1930 साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
अंत में पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group