मुज़फ्फरनगर: जनपद में पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले एक फर्जी गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गिरोह पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताता था और सेकेंड-हैंड वाहन खरीदने वालों को निशाना बनाकर कारें हड़प लेता था। थाना शाहपुर पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला डिंडावली गांव निवासी आदित्य से जुड़ा है, जिसने खतोला गांव के नवाब उर्फ धौला से करीब 2.97 लाख रुपये में एक कार खरीदी थी। सौदे के कुछ दिन बाद नवाब का साथी मुकीम पुलिस की वर्दी में अन्य युवकों के साथ आदित्य के घर पहुंचा और कार को चोरी का बताकर डराते हुए अपने साथ ले गया।
घटना से संदेह होने पर पीड़ित ने थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी पुलिस बनकर लोगों से ठगी कर रहे थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नवाब उर्फ धौला और मुकीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस वर्दी और करीब 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group