मुज़फ़्फ़रनगर।  शहर के व्यस्ततम इलाकों में गिने जाने वाले मीनाक्षी चौक स्थित एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट फूड ऐज़ मूड को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर मिली शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विभागों की संयुक्त जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, कुछ सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने आरोप लगाया कि संबंधित भोजनालय में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता संदिग्ध है। शिकायतों में यह भी कहा गया कि कई ग्राहकों की तबीयत बिगड़ने की घटनाएँ सामने आईं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गजेंद्र कुमार ने खाद्य सुरक्षा विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नगर निकाय, अग्निशमन विभाग, श्रम विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण इकाई समेत कई विभागों को अलग–अलग बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि जांच में भोजन की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता, लाइसेंस और मानकों का पालन, कर संबंधी अभिलेख तथा भवन से जुड़े मानचित्र अनुमोदन जैसे पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सैंपल लेकर लैब परीक्षण भी कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group