मुजफ्फरनगर। जनपद की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 4 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जागरूकता चौपाल लगाई जाएगी।
यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, मुजफ्फरनगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की माननीय सदस्य सपना कश्यप करेंगी।
चौपाल के दौरान निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पात्र महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर ही मार्गदर्शन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा, जहां महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या से जूझ रही महिलाएं सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष अपनी बात रख सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group