मुजफ्फरनगर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद में राष्ट्रीय पर्व पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार (IPS) ने पुलिस कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। एसएसपी संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमें न्याय, समानता और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाता है और इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए भी संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों और शाखा कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा।
