मुज़फ्फरनगर। देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में बढ़ती नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। इसी क्रम में मुज़फ्फरनगर में त्यागी-भूमिहार ब्राह्मण महासभा के बैनर तले बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। तुलसी पार्क क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से समाज के लोग शामिल हुए।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि नया कानून शिक्षा के नाम पर एकतरफा व्यवस्था थोपने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मेरिट आधारित प्रणाली कमजोर होगी और सवर्ण वर्ग के छात्रों को अनावश्यक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा।
सभा में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के नियमों से विश्वविद्यालयों में सामाजिक सौहार्द प्रभावित होगा और झूठे मामलों की आशंका भी बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि कानून को तुरंत वापस लिया जाए या सभी वर्गों से संवाद कर संतुलित संशोधन किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए और चेतावनी दी गई कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो यह आंदोलन जिला स्तर से निकलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा, पुलिस प्रशासन पूरे समय मुस्तैद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group