मुज़फ्फरनगर। जनपद में आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने रविवार को कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक मोरना के पीएचसी मोरना, सिकंदरपुर और भोकरहेड़ी तथा ब्लॉक पुरकाजी के तहत शेरपुर, महरायपुर, तेजलहेड़ा और बरला स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने मरीजों के पंजीकरण, ओपीडी सेवाएं, दवा वितरण, जांच व्यवस्था, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर जांच, उचित उपचार और पूरी दवाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से ग्रामीण जनता को बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और जांच सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group