मुज़फ़्फरनगर । आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिले में 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक विशेष स्वास्थ्य पखवाड़ा चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने और अधिकतम पात्र परिवारों तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि 2011 के SECC सर्वेक्षण में चिन्हित परिवार, अंत्योदय राशन कार्डधारी, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक तथा छह या उससे अधिक सदस्यों वाले राशन कार्डधारी परिवार इस योजना में शामिल हैं। इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी कार्ड की सुविधा सहज रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, पंचायत भवनों पर तैनात पंचायत सहायकों और जन सेवा केंद्रों पर दी जा रही है। लाभार्थी चाहें तो ऑनलाइन भी कार्ड बनवा सकते हैं।
CMO ने अपील की है कि सभी पात्र नागरिक विशेष पखवाड़े में अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएँ। किसी भी समस्या के लिए जिला शिकायत निवारण अधिकारी शौजब जैदी से 7909900865 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group