मुज़फ़्फरनगर में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। ताज़ा मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार शहर का AQI 366 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा में PM2.5 कणों का स्तर सामान्य सीमा से कई गुना अधिक पाया गया है, जिससे सांस और हृदय संबंधी मरीजों पर खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय औद्योगिक इलाकों में पन्नी और प्लास्टिक जलाए जाने, मिलों से उठते धुएँ और मौसम में बढ़ी ठंड ने प्रदूषण को और तेज़ किया है। स्थिति चिंताजनक होने पर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने, N95 मास्क उपयोग करने और बच्चों-बुजुर्गों को खुली हवा में गतिविधियाँ कम करने की सलाह दी है।
