मुज़फ़्फ़रनगर। खाईखेड़ा गांव में एक परिवार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 नवंबर की शाम की है, जब कुछ युवक अचानक एक घर में दाखिल हुए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पीड़िता के कान के कुंडल और मोबाइल फोन भी छीन लिए गए थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शीघ्र ही आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने प्रवेज, इकबाल, मोहसिन और जावेद को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात मानी, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवर और मोबाइल बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group