मुज़फ़्फ़रनगर/जानसठ। जानसठ तहसील के ग्राम हंसावाला में जमीन पर कब्जा करने के लिए तैयार की गई फर्जी दस्तावेज़ी साज़िश का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि एक जीवित किसान को दस्तावेज़ों में ‘मृत’ दिखाया गया और उसकी कृषि भूमि सांठ–गांठ कर अन्य व्यक्तियों के नाम कर दी गई। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, जमीन के वास्तविक स्वामी जोगेंद्र सिंह (निवासी–राजस्थान) हैं। अभियुक्तों ने कथित रूप से उनका नकली मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कराया और वारिस के नाम पर भूमि मनहर के नाम दर्ज करा ली। मामले में नामजद आरोपी—मनहर (करनाल, हरियाणा) , रुपेंद्र कौर, दिलावर , अमृतपाल के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है ।
पीड़ित पक्ष की ओर से राजवेंद्र सिंह द्वारा की गई शिकायत पर मामला न्यायालय पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर जानसठ थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी व कूटरचना से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस का कहना है कि राजस्व अभिलेख, नामांतरण प्रविष्टियां और प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है, संबंधित तहसील कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है
