मुज़फ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के अवसर पर 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले लाइव प्रसारण के तहत जनपद में भव्य जिला स्तरीय रबी कार्यशाला, सेमिनार एवं तिलहन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से कैथोड़ा/कैथोड़ा बगराय में कृषि विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, आधुनिक खेती तकनीकों और कृषि से संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र बगराय/चितौड़ा, गन्ना शोध संस्थान सहित अन्य विशेषज्ञ विभागों के अधिकारी किसानों को नई तकनीकें, अनुसंधान आधारित जानकारियाँ एवं फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताएंगे। साथ ही किसानों की फसल संबंधी समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जाएगा।
कृषि विभाग ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवीनतम कृषि तकनीकी ज्ञान प्राप्त करें, ताकि वे इन तकनीकों का प्रयोग अपने खेतों में कर कम लागत में बेहतर उत्पादन लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group