मुज़फ्फरनगर। अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तावित बंद को लेकर शिवसेना ने खुलकर समर्थन देने का निर्णय लिया है। मंगलवार को नगर के प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी अधिवक्ताओं की मांगों के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और यदि वे किसी मुद्दे को लेकर आंदोलनरत हैं, तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बैठक का संचालन निकुंज चौहान ने किया।
बैठक के बाद शिवसेना प्रतिनिधिमंडल बार एसोसिएशन की बैठक में पहुंचा, जहां अधिवक्ताओं को संगठन की ओर से लिखित समर्थन पत्र सौंपा गया। शिवसेना नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पार्टी अधिवक्ताओं के आंदोलन में हर स्तर पर साथ देगी और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करेगी।
बैठक व समर्थन कार्यक्रम में बिट्टू सिखेड़ा, सुरेंद्र शर्मा, मुकुल, रोहित धीमान, अवनीश कुमार पाल, चेतन देव आर्य, सुनील कुमार, सोनवीर सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group