मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण, जबरन निकाह, दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अफजल, हैदर, अर्शी और शाहनवाज नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले गए और जबरन अफजल से निकाह करा दिया। आरोप है कि बाद में सामाजिक दबाव के चलते पीड़िता की विदाई कर दी गई, जिसके बाद उसके साथ लगातार मारपीट और शोषण होता रहा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उत्पीड़न के दौरान वह गर्भवती हो गई और आरोपियों ने मिलकर उसका गर्भपात करा दिया। किसी तरह मायके पहुंची लड़की ने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।
थाना चरथावल पुलिस ने अफजल, हैदर, अर्शी, शाहनवाज और सायरा के खिलाफ अपहरण, जबरन विवाह, दुष्कर्म और गर्भपात समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में

