मुज़फ्फ़रनगर : बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की तैयारियों में जुटे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार टांडा माजरा गांव निवासी नितेश उर्फ जोनी (उम्र 25 वर्ष) की शादी 25 दिसंबर को होनी थी। युवक स्वयं रिश्तेदारों को निमंत्रण देने गया था। लौटते समय बागपत जिले के दाहा-बरनावा मार्ग पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक चार भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। मां उषा सहित भाई हरीश, शनि, अंकुर और बहन ऋतु गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group