मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कोतवाली कटघर क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। बताया गया कि बहस के दौरान मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। घटना के दौरान कई युवक घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद घटना की जानकारी तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक भड़की झड़प से आसपास के दुकानदार और राहगीर भयभीत हो गए।
सूचना मिलने पर कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की पहचान की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group