मेरठ : नौचंदी थाना क्षेत्र में सामने आए देह व्यापार मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब तीन महीने से फरार चल रहे प्रॉपर्टी मालिक विकास त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अपनी बिल्डिंग किराए पर देकर अवैध देह व्यापार को संरक्षण दिया।
सितंबर माह में नौचंदी पुलिस ने “एफेबल डिजाइंस” नाम से चल रहे कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारा था। वहां से 9 युवतियों और 3 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। मौके से सेंटर संचालक राजबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि विकास त्यागी फरार हो गया था।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि विकास त्यागी को सेंटर में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। इसके बदले उसे मोटी रकम भी मिल रही थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
