लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज में कार्यरत हजारों संविदा चालकों और परिचालकों को बड़ी सौगात देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह घोषणा परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा लखनऊ में की गई।

सरकार के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से संविदा चालकों को अब ₹2.28 प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा, जो पहले ₹2.18 प्रति किलोमीटर था। वहीं अन्य श्रेणी के चालक-परिचालकों को 7 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी दी गई है।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने नई उत्तम प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत:
2 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले चालक
और 4 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले परिचालक
अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के पात्र होंगे।
इस योजना के अंतर्गत योग्य चालकों को कुल मिलाकर ₹18,687 तक और परिचालकों को ₹18,418 तक मासिक लाभ मिल सकेगा। इसमें ₹4,000 तक की बोनस राशि भी शामिल की गई है।

इसके लिए न्यूनतम शर्तें तय की गई हैं —
साल में 288 दिन ड्यूटी
66,000 किलोमीटर बस संचालन
और पूरी तरह दुर्घटना-मुक्त सेवा
इतना ही नहीं, सरकार ने संविदा कर्मियों के लिए लॉयल्टी इंसेंटिव स्कीम भी लागू की है। इसके तहत:
20 साल की सेवा पर ₹1,500 प्रतिमाह
10 साल की सेवा पर ₹750 प्रतिमाह
अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश रोडवेज में कार्यरत हजारों संविदा चालक-परिचालकों की आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group