मुज़फ्फरनगर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी किया गया है।
