संभल ज़िले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने रजपुरा थाना क्षेत्र की हरिबाबा बांध धाम पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा राकेश सिंह को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि धोखाधड़ी के एक मामले में उसका नाम गलत तरीके से दर्ज किया गया है और विवेचना भी पक्षपातपूर्ण की गई। मामले से नाम निकालने के बदले दरोगा ने 50 हजार रुपये की मांग की थी।

योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये मंगलवार को देने थे, जबकि शेष 30 हजार रुपये तीन दिन बाद देने की बात तय हुई थी। इसी दौरान एंटी करप्शन यूनिट ने चौकी पर ही दबिश देकर राकेश सिंह और उसके बिचौलिये को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर रजपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और विभागीय कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group