लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर जारी विज्ञापन इन दिनों विवादों में घिर गया है। पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण कम दर्शाए जाने के आरोपों के बाद मामला सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भर्ती से जुड़ी हर प्रक्रिया कानून और आरक्षण नीति के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा और यदि कहीं त्रुटि पाई जाती है तो उसे तत्काल सुधारा जाए।
जानकारी के अनुसार, राजस्व परिषद द्वारा जारी विज्ञापन में कुल 7,994 लेखपाल पदों के लिए श्रेणीवार विवरण प्रकाशित किया गया था। इसी विवरण में OBC आरक्षण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद विभागीय स्तर पर पदों की पुनर्गणना की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि संशोधित आंकड़ों के साथ नया विवरण जल्द ही उप-सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। इससे न केवल अभ्यर्थियों की शंकाएं दूर होंगी, बल्कि भर्ती प्रक्रिया भी विवाद-मुक्त होकर आगे बढ़ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group