बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो जिले की पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक को पकड़ने के बाद कुछ पुलिसकर्मी उसकी जेब में संदिग्ध तरीके से हथियार जैसा सामान रखने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक को यह भी कहते सुना गया कि हम पूछेंगे तो वही बोलना जो बताया है।

युवक की पहचान अजय सोलंकी के रूप में हुई है, जिसे बाद में हथियार रखने के आरोप में जेल भेजा गया। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद लोग इस कार्रवाई को संदिग्ध मानते हुए खुलकर विरोध जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group